हुज़ूर: भोपाल में तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ बाणगंगा के नाले में गिरी
Huzur, Bhopal | Feb 1, 2026 भोपाल में एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे की रेलिंग को तोड़ते हुए बाणगंगा के नाले में जा गिरी । घटना गर्वनर हाउस से पॉलीटेक्निक की तरफ जाने वाली सड़क पर रवींद्र भवन के पास हुई है। कार रविवार दोपहर करीब 3 बजे नाले में ही पड़ी रही। मामले में सीमा विवाद के चलते अरेरा हिल्स और श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।