कन्नौज: पति द्वारा की जा रही प्लॉट की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, किशनपुर निवासी महिला ने SP कार्यालय में दिया शिकायती पत्र
शराबी पति द्वारा की जा रही प्लॉट की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर किशनपुर निवासी महिला ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता मीना देवी अपने दोनों पुत्रों के साथ मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। महिला ने बताया कि अगर प्लॉट बिक गया तो परिवार का भरण पोषण मुश्किल हो जाएगा।