सहाड़ा: गुंदली में आयोजित हुआ एसएमसी और एसडीएमसी सदस्यों का प्रशिक्षण
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुंदली में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए एसएमसी और एसडीएमसी सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ।कार्यवाहक प्रधानाचार्य मुरलीधर अहीर ने बताया कि प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच शंभू लाल गुर्जर थे।