वाराणसी में आज मस्जिद से लाउडस्पीकर उतारे गए
वाराणसी में सोमवार से तीन दिवसीय अभियान शुरू किया गया है जिसमें धार्मिक स्थलों पर मानक के विपरीत लगे लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहले दिन की कार्रवाई भेलूपुर के रेवड़ी तालाब स्थित सुल्तानिया मस्जिद से शुरू हुई। रेवड़ी तालाब चौकी प्रभारी आदित्य मिश्र के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने मस्जिद में लगे 40 - 40 डेसिबल के दो स्पीकर उतार दिए।