लंका पुलिस ने दो महिलाओं को शराब तस्करी के आरोप में किया गिरफ्तार, 230 लीटर अवैध शराब बरामद
थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में सोमवार को लंका पुलिस द्वारा अशोकपुरम कालोनी के पास ओवर ब्रिज से दो अभियुक्ता अनीता देवी पत्नी लाल बाबू चौधरी उम्र 30 वर्ष एवं गीता कुँवर पत्नी प्रमोद राय उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से भिन्न-भिन्न ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी व देशी शराब कुल 230 लीटर बरामद हुई।