वाराणसी में सपा के पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा ने चाइनीज मांझा से बचने के लिए निकाला अनोखा उपाय
विगत कई दिनों लगातार चाईनीज माँझे से गर्दन , नाक और मुँह कट जाने के कारण लोग घायल और उनके मौत हो जाने की घटना हो रही है । जिससे आहत और डर कर समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद रविकान्त विश्वकर्मा ने सोमवार को एक बजे अपने जान माल और गर्दन की सुरक्षा के लिये एक स्टील की विशेष गोल जालीदार नुमा सुरक्षाकवच खुद पहनकर चल रहें है ।