ऊना: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की टिप्पणी से जनता आहत, बलराम बबलू ने मांगी माफी
जिला ऊना भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू ने सीएम सुखविंदर सुक्खू के आरएसएस पर बयान को अशोभनीय बताते हुए तुरंत माफी की मांग की। उन्होंने कहा कि आरएसएस विश्व का बड़ा गैर-राजनीतिक संगठन है और उस पर टिप्पणी सीएम की संकीर्ण सोच दर्शाती है। बबलू ने आरोप लगाया कि तीन साल में सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था बिगाड़ी और संसाधनों का दुरुपयोग किया।