बूंदी: बाल संरक्षण हितधारकों की जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित
Bundi, Bundi | May 24, 2024 जिला बाल संरक्षण इकाई के तत्वावधान में जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में बाल संरक्षण से संबंधित हितधारकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने लंबित प्रकरणों को नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग जिले के सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में गरिमा पेटी स्थापित करने के निर्देश दिए।