थरथरी: थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर पूजा कमिटियों के साथ बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ने की बैठक
थरथरी थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड की पूजा कमिटियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर बीडीओ गौरी कुमारिव सीओ चेतना कुमारी ने कहा कि पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पूजा कमिटियों की भूमिका भी अहम है। पंडाल में मूर्ति बैठाने को लेकर कमिटी के लोगों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।