रामपुर: जिला अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को अपने मरीजों का स्ट्रेचर खींचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है
Rampur, Rampur | Nov 27, 2025 रामपुर के जिला अस्पताल में मरीजों की तीमारदार अपने मरीज का स्ट्रेचर खुद ही खींचने के लिए मजबूर हैं। यह तस्वीर गुरुवार की दोपहर 12:00 की हैं, जब हमने देखा कि किस तरह से मरीजों के तीमारदार खुद ही अपने मरीज का स्टेचर इधर से उधार ले जाने के लिए मजबूर हैं। उनका कहना है कि जब यहां कोई इस सेवा के लिए नहीं है तब हमें अपना काम खुद ही करना है। इलाज तो करवाना ही है।