जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों को बेहतर उपचार तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।
@iprdbihar
@biharhealthdepartment
#begusarai