कुटुंबा: कुटुंबा में डायन बताकर वृद्ध महिला पर हमला, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; 49 पर केस, 19 गिरफ्तार
औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवा बिगहा (सोहरडीह) गांव में गुरुवार को डायन बताकर एक वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला किए जाने के बाद दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के दर्जनों लोग घायल हो गए। मामले को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 49 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है तथा अब तक 19 आरोपियों को गि