गंगापुर: बाटोदा में बिजली विभाग ने बकाया राशि होने पर दो गांवों से उतारे चार ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति हुई बंद
विद्युत वितरण निगम की ओर से उपभोक्ताओं पर बिजली बिल की राशि बकाया होने पर दो गांवों से चार ट्रांसफार्मर उतारकर विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई है। सहायक अभियंता धीरज नवल ने बताया कि बिंजारी गांव में उपभोक्ताओं पर ₹8.43 लाख बकाया होने पर व बेरखंडी में ₹6.57 लाख बकाया होने पर दोनों गांवों से 2-2 ट्रांसफार्मर उतार लिए गए हैं।