बख्शी का तालाब: बीकेटी में प्रतिबंधित नीम की लकड़ी के कटान का खेल, जिम्मेदार बेखबर
लखनऊ के बीकेटी वन रेंज अंतर्गत इटौंजा-महोना क्षेत्र में बिना परमिट आरा मशीनों पर प्रतिबंधित नीम की लकड़ी गिराए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन क्षेत्रीय वन अधिकारी और पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार अवैध कटान से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही