चकरनगर: दो बाइकों की आपसी भिंडत में दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
बीती रात्रि उदी- भरेह मार्ग पर सगरा गाँव के समीप दो बाइकों की आपसी भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।शनिवार सुबह करीब 7 बजे सीएचसी अधीक्षक डाँ महेश पाल सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हुए थे दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है जिसमे लखपत सिंह का हालत नाजुक बताई जा रही है।