विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड में बाबा साहेब की 135वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई, 'शिक्षित बनो-संगठित रहो' का नारा गूंजा
विष्णुगढ़ प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, गूंजा 'शिक्षित बनो-संगठित रहो' का नारा। मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रमों की धूम रही, जहाँ बाबा साहेब के आदर्शों को याद करते हुए रैलियां निकाली गई।