जमुई: टाउन थाना की पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार 18 वारंटियों के घर चिपकाया इश्तेहार, आत्मसमर्पण की दी चेतावनी
Jamui, Jamui | Apr 11, 2026 अलग-अलग गांव में विभिन्न अपराधिक कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों के घर पुलिस ने इश्तिहार चिपका कर सावधान किया है। साथ ही जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। यह कार्रवाई कोर्ट के द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश के बाद की गई है। उक्त जानकारी टाउन थनाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने शनिवार की दोपहर 2:00 बजे दी है।