बिल्सी: बिजली चोरी के खिलाफ बिल्सी नगर में चलाया गया चेकिंग अभियान, कई स्थानों पर की गई छापेमारी
Bilsi, Budaun | Jun 2, 2026 बिल्सी में बिजली विभाग ने बिजली चोरी रोकने और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नगर के विभिन्न मोहल्लों में औचक छापेमारी की गई, जिससे अवैध कनेक्शन धारकों में हड़कंप मच गया। विद्युत जेई राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर में लंबे समय से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे विभाग को भारी राजस्व हानि हो रही थी।