चंदौसी: चंदौसी पुलिस ने दहेज हत्या प्रकरण में सास-ससुर सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार, दो मामलों का किया खुलासा
चन्दौसी पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहले मामले में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोपी प्रशांत वशिष्ठ को गिरफ्तार किया गया। वहीं दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की हत्या के मामले में वांछित पति अमरफल और सास मालदेई को भी पुलिस ने दबोच लिया।