टोडारायसिंह: टोंक में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी है
Todaraisingh, Ajmer | Apr 11, 2026
टोडारायसिंह कस्बे में रिश्तेदार के यहां से लौटे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार कोली के रूप में हुई है। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर पिता ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में परिजनों ने अंदर देखा तो युवक अचेत अवस्था में मिला।