शिवपुरी नगर: पुरानी शिवपुरी रेड लाइट एरिया की वजह से स्थानीय लोगों को होती है परेशानी, कहा- घरों के दरवाजों पर पेशाब करते हैं लोग
शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पुरानी शिवपुरी रेड लाइट एरिया की वजह से आसपास के लोग परेशान बने हुए हैं. सभी जगह शिकायत करने के बाद भी आज तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ है. जिसके बाद आज शुक्रवार की दोपहर 3 बजे मीडिया के जरिए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।