गुना नगर: पेनेटी गांव में शादी में जमकर हुआ झगड़ा, बारात में आई 7 कारों में तोड़फोड़, शिकायत दर्ज
गुना जिले में बमोरी इलाके के फतेहगढ़ थाना के पेनेटी गांव में शादी में जमकर झगड़ा हो गया। 30 अप्रैल को फरियादी बलराम और नंदराम भिलाला ने पुलिस को बताया, 29, 30 अप्रैल की रात बारात में आई 5 बोलेरो, 1 इको कार, 1 पिकअप और 10 टेंट की कुर्सियां तोड़ने का आरोप है। ₹2 लाख का नुकसान हुआ। पुलिस ने मौका मुआयना कर मौके पर पंचनामा बनाया। मामला जांच में लिया है।