बागपत: शादी में गए परिवार के घर में चोरी, नकदी और लाखों के गहने हुए पार
Baghpat, Bagpat | Apr 13, 2026 बागपत। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव में घर में घुसकर चोरी की घटना सामने आई है। सोमवार को करीब सुबह 10:30 बजे पीड़िता मंजू पत्नी दीपक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में गई हुई थीं। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ छत के रास्ते उनके घर में घुस आया और वहां रखे कीमती सामान पर हा