मुरैना नगर: मेजर रामकुमार न्यास एबी रोड पर 236 मरीजों का परीक्षण, 17 ने नशा मुक्ति का लिया संकल्प, 30 सेवक रहे उपस्थित
मेजर रामकुमार शर्मा परमार्थ न्यास एबी रोड पर 236 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे ,जिसमें 30 सेवक उपस्थित हुए और 17 लोगों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। बता दें कि डॉक्टर संजय शर्मा के द्वारा मरीजों को निशुल्क कपड़े और चश्मे भी वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही दांतों के सेट और कानों की मशीन भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई है।