मुरैना नगर: अनुभूति कार्यक्रम के तहत वन विभाग ने ऐंती पर्वत और बटेश्वरा मंदिर पर ईको कैंप का आयोजन किया, स्कूली बच्चों ने लिया भाग
मप्र ईको पर्यटन विकास बोर्ड के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र मुरैना के तहत अनुभूति कार्यक्रम के तहत आज सुबह से शाम 6 बजे तक ईको कैंप का आयोजन ऐंती पवर्त स्थित शनिश्चरा मंदिर एवं बटेश्वरा मंदिर पर किया गया। कैंप की थीम मैं भी बाघ और हम है बदलाव रखी गई थी।बटेश्वरा मंदिर पहुंचकर प्रतिभागियों की परीक्षा कराई गई।बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।