मुरैना नगर: गोपालपुरा में युवक के साथ मारपीट कर की गई हवाई फ़ायरिंग, मामला दर्ज
मुरैना सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने आज दोपहर बताया कि शहर के गोपालपुरा में रहने वाले गजराज सिंह पुत्र राजेश सिंह गुर्जर की 3 जनवरी को गोपालपुरा में ही रहने वाले दीपू उर्फ दीपक सिंह ने किसी बात को लेकर उसको गालियां देते हुए मारपीट कर दी और धमकी देते हुए हवाई फायरिंग कर डाली।जब फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई उसके बाद जांच के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ FIR कि है।