सदर: होमगार्ड पर वसूली और मारपीट का आरोप, इंसाफ के लिए ट्रक चालक ने किया जाम
Sadar, Lucknow | Jul 6, 2026 लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट पर एक ट्रक चालक ने न्याय की गुहार लगाते हुए ट्रक बीच सड़क खड़ा कर जाम लगा दिया। चालक का आरोप है कि 112 डायल पर तैनात होमगार्ड ने वसूली के नाम पर उसके साथ मारपीट और अभद्रता की। चालक का कहना था कि नो-एंट्री होने के कारण उसने ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया था।