सूरजपुर: विकास वस्त्रालय में साड़ी खरीदने के बहाने 36 हजार की साड़ियां चुराने के आरोप में 10 महिलाएं और 2 अन्य गिरफ्तार
सूरजपुर जिले के लटोरी-करवां मार्ग स्थित विकास वस्त्रालय में साड़ी खरीदने के बहाने चोरी करने वाले राजस्थान के 12 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना 17 अक्टूबर की शाम की है, जब दो कारों से पहुंचीं महिलाओं ने दुकान में साड़ियां देखने के दौरान दुकानदार की नजर बचाकर पांच साड़ियां पार कर दीं। इसके अलावा कुछ महिलाएं दुकान से लगे गोदाम में पहुंची।