पलिया: संपूर्णानगर कोतवाली पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
संपूर्णानगर कोतवाली पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने आज गुरुवार को करीब 3 बजे प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी। संपूर्ण नगर कोतवाली क्षेत्र में आबकारी अधिनियम के तहत वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है।