तिलौथू: एक हफ्ते पहले सड़क हादसे में घायल हुए बाबूगंज निवासी शख्स की इलाज के दौरान हुई मौत, पहले बेटे की भी हुई थी मौत
तिलौथू थाना क्षेत्र के बाबूगंज ग्राम निवासी की सड़क दुर्घटना के एक सप्ताह के बाद वाराणसी के ट्रामा सेंटर में आज तकरीबन 4 बजे के आस पास मौत हो गई। बताया जाता है कि पिछले सप्ताह जगदेव चौक के निकट अनियंत्रित बाइक सवार ने मृतक जोखन राम को ठोकर मार दी थी। जिन्हें गंभीर स्थिति में तिलौथू से सदर अस्पताल सासाराम और सासाराम से ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया था।