बीरपुर: वीरपुर में परिचर्चा: संविधान की मूल भावना से होगा समाज का सर्वांगीण विकास, शिक्षा, समानता, न्याय पर जोर
वीरपुर प्रखंड के खरमौली स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में गुरुवार को ‘भारत के विकास में भारतीय संविधान की भूमिका एवं प्रासंगिकता’ विषय पर एक दिवसीय परिचर्चा सह सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को शाम करीब चार बजे किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज में समानता, न्याय पर दिया जोर।