सदर: नीट पेपर लीक के विरोध में बीएचयू सिंह द्वार पर पल्लवी पटेल का प्रदर्शन, समर्थकों के साथ हुई गिरफ्तारी
Sadar, Varanasi | Jun 15, 2026 नीट परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में सोमवार को अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय नेता एवं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने बीएचयू के सिंह द्वार (लंका) पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रदर्शन को देखते हुए वाराणसी पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा।