इंदौर: चंदन नगर में कार चालक ने मासूम बच्ची को मारी टक्कर, फोटो खींचने पर आरोपी ने माँ का मोबाइल तोड़ा
Indore, Indore | May 4, 2026 सोमवार 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी पूजा निवासी गडरिया मोहल्ला ने पुलिस को बताया कि उनकी 7 वर्षीय बेटी परी घर के बाहर खेल रही थी। तभी कार के चालक ने वाहन को बेहद तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए बच्ची को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची के कमर और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।हादसा होते ही माँ अपनी बेटी की ओर दौड़ी।