बाउंड्रीवाल गिरने के आरोपों पर ग्राम प्रधान का पलटवार
चांदीडीहा में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल गिरने पर प्रधान धीरेंद्र चौधरी ने आरोपों को किया खारिज
संतकबीरनगर। ग्राम पंचायत चांदीडीहा स्थित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल गिरने के मामले में ग्राम प्रधान धीरेंद्र चौधरी ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।ग्राम प्रधान के मुताबिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल करीब 15 वर्ष पुरानी थी। उन्होंने बताया कि बाउंड्रीवाल से सटे खेत में धान की फसल लगी थी और लंबे समय तक पानी भरा रहने के कारण दीवार के आसपास की मिट्टी में कटान और नमी बढ़ गई। इसी वजह से दीवार की नींव कमजोर हुई और बाउंड्रीवाल गिर गई।प्रधान ने कहा कि मामले को अनावश्यक रूप से ग्राम पंचायत की लापरवाही से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय की व्यवस्था को लेकर पंचायत गंभीर है और जल्द ही मौके पर सफाई कार्य शुरू कराने के साथ बाउंड्रीवाल के पुनर्निर्माण की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और विद्यालय के बेहतर वातावरण को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।
#SantKabirNagar #Chandideeh #GramPanchayat #PrimarySchool #DhirendraChaudhary #GramPradhan #SchoolBoundaryWall #BreakingNews #LocalNews #Khabar24Express
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Oct 4, 2026