देवबंद: देवबंद सांपला मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, मृतक की नही हो सकी कोई शिनाख्त
देवबन्द सांपला मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेसुध हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना देवबंद सापला मार्ग पर गोपाली पुलिस चौकी के पास की है। मृतक युवक के हाथ पर दिनेश कुमार लिखा है।