महोबा: जैतपुर में रिटायर्ड फौजी के साथ हुई मारपीट और जातिसूचक अभद्रता, न्याय के लिए एसपी से की गुहार
Mahoba, Mahoba | Apr 24, 2026 सेवानिवृत्त ITBP जवान प्रेमचंद श्रीवास के साथ मारपीट और जातिसूचक अभद्रता का मामला सामने आया है। हैंडपंप पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का विरोध करने पर दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि नामजद शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। न्याय न मिलने पर उन्होंने एसपी से गुहार लगाते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।