मुरैना नगर: परशुराम कॉलोनी के पास श्रीजी ग्रुप के व्यापारी की कार से 10 लाख रुपए लेकर बदमाश फरार, वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार
दिनदहाड़े 10 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश, एक आरोपी गिरफ्तार।मुरैना शहर में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी वारदात से हड़कंप मच गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की परशुराम कॉलोनी के पास बदमाश एक व्यापारी की कार से 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।