कौंच: सामी गांव में खेत पर जा रहे युवक पर मधुमक्खियों ने किया हमला, हालत गंभीर, तीन अन्य भी घायल
Konch, Jalaun | Apr 9, 2026 कोंच क्षेत्र के सामी में बुधवार शाम खेत पर जा रहे 32 वर्षीय युवक सतीश पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, हमले से घबराकर भागते समय सतीश बेहोश होकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर मौजूद तीन अन्य लोग भी मधुमक्खियों की चपेट में आए, जिन्हें मामूली चोटें आईं, ग्रामीणों की मदद से घायल को बुधवार देर रात 10 बजे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।