हुज़ूर: किसानों के लिए सौगात: भू-अर्जन में 4 गुना मुआवजा, उड़द पर बोनस और सरसों को भावांतर का सहारा
Huzur, Bhopal | Apr 25, 2026 मध्यप्रदेश में किसानों के हित में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई अहम घोषणाएं की हैं। सरकार ने भू-अर्जन को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए अब किसानों को उनकी जमीन के बदले चार गुना तक मुआवजा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है|