फरेंदा: मैनहिया के पास हादसे में राजगीर मिस्त्री की मौत के मामले में लापरवाह बाइक सवार पर दर्ज हुआ मुकदमा
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के करमहा टोला निवासी रामलाल ने बीते 14 जून को थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 14 मई को उनका पुत्र देवेन्द्र गुप्ता (45) गांव के दिनेश के साथ धानी निर्माण कार्य के लिए जा रहा था। छोटकी मैनहिया के पास तेज रफ्तार बाइक (UP56AP1320) ने टक्कर मार दी, जिससे देवेन्द्र की मौत हो गई थानाध्यक्ष ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।