सलोन: डीह पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्कूली छात्राओं को जागरूक किया, चलाया जागरूकता अभियान
4:4:2026 को 1:00 दोपहर डीह पुलिस ने निजी विद्यालयों व सरकारी विद्यालयों में छात्राओं को जागरूक करने का अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं को सुरक्षा,कानून और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन नंबर,साइबर सुरक्षा, और व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।