बरेली: खाद्य तेल फैक्ट्री पर छापा, ₹31.55 लाख का रेपसीड ऑयल किया गया सीज, 8 नमूने जांच के लिए भेजे गए
आयुक्त खाद्य सुरक्षा के निर्देश पर बरेली मंडल की अंतरजनपदीय टीम ने फरीदपुर के गौसगंज सराय स्थित मै० खण्डेलवाल एडिबिल ऑयल प्रा० लि० पर छापेमारी की। कार्रवाई में विभिन्न खाद्य तेलों के 8 नमूने जांच के लिए लिए गए। न्यूट्रीप्लस रेपसीड ऑयल के 1485 कंटेनर, कीमत करीब 31.55 लाख रुपये, सीज किए गए। रिपोर्ट आने तक संबंधित टैंकों के उपयोग पर रोक लगा दी गई।