अरियरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कसार पंचायत के पंचायत सरकार भवन परिसर में गुरुवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया सुजाता कुमारी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे हुई, जिसमें पंचायत समिति सदस्य रोहित राज ने उपस्थित पंचायतवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।