राजगढ़: राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने खुजनेर में दस्तक अभियान का शुभारंभ किया
राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने खुजनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे करीब दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम सोनी सक्सेना, सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और स्टाफ मौजूद रहा।