बागपत: श्रावणी महाशिवरात्रि मेले की तैयारियों का एडीजी और डीआईजी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
श्रावण मास की महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक पुरा महादेव मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को करीब दोपहर 2:00 बजे अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र और पुलिस अधीक्षक बागपत ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुरा महादेव मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र, श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्