हरिहरगंज: हरिहरगंज पुलिस ने 12 घंटे में सियारभुका गांव से लापता दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सियारभुका गांव से दो दिन पहले लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों में राहत की भावना देखी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सियारभुका गांव की दो नाबालिग लड़कियां अचानक घर से लापता हो गई थीं।