Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image

बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के माननीय सदस्य द्वारा बाल संरक्षण संस्थानों का निरीक्षण **मोतिहारी, दिनांक 15 जून 2026** बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पटना के माननीय सदस्य **श्री राकेश कुमार सिंह** द्वारा आज पूर्वी चम्पारण जिले का भ्रमण कर **पर्यवेक्षण गृह, मोतिहारी** एवं **विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (Specialized Adoption Agency-SAA), मोतिहारी** का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा बच्चों के संरक्षण, देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुनर्वास एवं संस्थानों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। पर्यवेक्षण गृह के निरीक्षण के क्रम में माननीय सदस्य द्वारा भवन की आवश्यक **मरम्मति एवं रंग-रोगन (पुताई)** कराए जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही बच्चों के शैक्षणिक एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से **कंप्यूटर शिक्षा की समुचित व्यवस्था** सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु गुणवत्तापूर्ण देखभाल एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के निरीक्षण के दौरान माननीय सदस्य द्वारा संस्थान में आवासित बच्चों की देखभाल, पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस क्रम में बच्चों के **पुनर्स्थापन (Restoration)** एवं पुनर्वास संबंधी मामलों की समीक्षा की गई तथा बच्चों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए पारिवारिक पुनर्स्थापन एवं अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान माननीय सदस्य ने जिला प्रशासन एवं जिला बाल संरक्षण इकाई को **नशा उन्मूलन (Drug Abuse)** तथा **मानव तस्करी निरोध (Human Trafficking Prevention)** के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं किशोरों को नशे तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर सामाजिक अपराधों से सुरक्षित रखने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। इस अवसर पर **बाल संरक्षण पदाधिकारी, पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक, लेखापाल, जिला बाल संरक्षण इकाई के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा संबंधित संस्थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar ICDS Directorate Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 15, 2026

MORE NEWS

आज दिनांक 13.06.2026 को जिला पशुपालन पदाधिकारी पूर्वी चंपारण के निर्देशानुसार तुरकौलिया प्रखंड के बिजूलपुर पंचायत के जगपुर गांव में एम्बुलेटरी भान द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ विजय समीर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी सपहिडीह एवं डॉ रूपेश कुमार श्रीवास्तव भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी तुरकौलिया एवं गुलशन कुमार परिचारी सपाहिडीह एवं रिजवी राज मोहम्मद परिचारी तुरकौलिया उपस्थित रहकर शिविर का संचालन किये। इस शिविर में कुल 44 पशुपालकों के 93 बड़े एवं 172 छोटे (कुल 265) पशुओं का निःशुल्क  दवा वितरण, चिकित्सीय सलाह एवं मौसमी बीमारियों से बचाव  हेतु आवश्यक जानकारी दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Animal And Fisheries Resources Department, Government of Bihar

आज दिनांक 13.06.2026 को जिला पशुपालन पदाधिकारी पूर्वी चंपारण के निर्देशानुसार तुरकौलिया प्रखंड के बिजूलपुर पंचायत के जगपुर गांव में एम्बुलेटरी भान द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ विजय समीर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी सपहिडीह एवं डॉ रूपेश कुमार श्रीवास्तव भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी तुरकौलिया एवं गुलशन कुमार परिचारी सपाहिडीह एवं रिजवी राज मोहम्मद परिचारी तुरकौलिया उपस्थित रहकर शिविर का संचालन किये। इस शिविर में कुल 44 पशुपालकों के 93 बड़े एवं 172 छोटे (कुल 265) पशुओं का निःशुल्क दवा वितरण, चिकित्सीय सलाह एवं मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी दिया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Animal And Fisheries Resources Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 15, 2026

*रतनवा गांव में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा जीविका दीदियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन; जिला स्तरीय अधिकारियों ने दी कल्याणकारी योजनाओं और 'महिला हेल्पलाइन 181' की जानकारी* 

 महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में आज फेनहारा प्रखंड के रतनवा में जीविका समूह की महिलाओं के साथ एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना और उनके अधिकारों के प्रति सजग करना था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक वीरेंद्र राम ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा रखी। जिला मिशन समन्वयक (DHEW) निधि कुमारी ने जिला स्तर पर महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही जेंडर विशेषज्ञ निर्भय कुमार ने समाज में लैंगिक समानता और महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला, जबकि वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ रितेश कुमार ने जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने, बचत करने और सरकारी अनुदान योजनाओं का लाभ उठाने के संबंध में महत्वपूर्ण गुण सिखाए।
'सखी वार्ता' और 'महिला हेल्पलाइन 181' पर विशेष जोड़:
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को विशेष रूप से "महिला हेल्पलाइन - 181" के बारे में विस्तार से बताया गया  अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा, मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना की स्थिति में महिलाएं इस टोल-फ्री नंबर (181) पर कॉल कर तुरंत सहायता पा सकती हैं। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले "सखी वार्ता" कार्यक्रमों के माध्यम से अंतिम पायदान पर खड़ी महिला तक पहुँचने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्य बिंदु जिन पर चर्चा की गई:
महिला हेल्पलाइन (181) का प्रचार-प्रसार: महिलाओं को संकट के समय तुरंत मदद पहुंचाने वाले इस आपातकालीन नंबर के उपयोग की जानकारी दी गई।
जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW): महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए जिला स्तर पर संचालित इस व्यवस्था के लाभ बताए गए।
वन स्टॉप सेंटर (OSC): पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी सहायता और परामर्श प्रदान करने वाले केंद्र की कार्यप्रणाली साझा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित जीविका समूह की दीदियों ने इस पहल की सराहना की और संकल्प लिया कि वे अपने-अपने गांवों और टोलों में जाकर अन्य महिलाओं को भी 181 हेल्पलाइन नंबर और इन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगी। बैठक में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक, बुक कीपर, community Mobiliser और भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar ICDS Directorate Bihar

*रतनवा गांव में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा जीविका दीदियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन; जिला स्तरीय अधिकारियों ने दी कल्याणकारी योजनाओं और 'महिला हेल्पलाइन 181' की जानकारी* महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में आज फेनहारा प्रखंड के रतनवा में जीविका समूह की महिलाओं के साथ एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना और उनके अधिकारों के प्रति सजग करना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक वीरेंद्र राम ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा रखी। जिला मिशन समन्वयक (DHEW) निधि कुमारी ने जिला स्तर पर महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही जेंडर विशेषज्ञ निर्भय कुमार ने समाज में लैंगिक समानता और महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला, जबकि वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ रितेश कुमार ने जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने, बचत करने और सरकारी अनुदान योजनाओं का लाभ उठाने के संबंध में महत्वपूर्ण गुण सिखाए। 'सखी वार्ता' और 'महिला हेल्पलाइन 181' पर विशेष जोड़: कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को विशेष रूप से "महिला हेल्पलाइन - 181" के बारे में विस्तार से बताया गया अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा, मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना की स्थिति में महिलाएं इस टोल-फ्री नंबर (181) पर कॉल कर तुरंत सहायता पा सकती हैं। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले "सखी वार्ता" कार्यक्रमों के माध्यम से अंतिम पायदान पर खड़ी महिला तक पहुँचने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य बिंदु जिन पर चर्चा की गई: महिला हेल्पलाइन (181) का प्रचार-प्रसार: महिलाओं को संकट के समय तुरंत मदद पहुंचाने वाले इस आपातकालीन नंबर के उपयोग की जानकारी दी गई। जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW): महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए जिला स्तर पर संचालित इस व्यवस्था के लाभ बताए गए। वन स्टॉप सेंटर (OSC): पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी सहायता और परामर्श प्रदान करने वाले केंद्र की कार्यप्रणाली साझा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जीविका समूह की दीदियों ने इस पहल की सराहना की और संकल्प लिया कि वे अपने-अपने गांवों और टोलों में जाकर अन्य महिलाओं को भी 181 हेल्पलाइन नंबर और इन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगी। बैठक में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक, बुक कीपर, community Mobiliser और भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं। Information & Public Relations Department, Government of Bihar ICDS Directorate Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 15, 2026

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पूर्वी चंपारण के 13,167 उपभोक्ताओं को मिलेगा निःशुल्क सोलर पैनल

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा संचालित यूएलए (ULA) परियोजना का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस महत्वाकांक्षी योजना पर लगभग 1,512 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसके तहत राज्य के 2.5 लाख कुटीर ज्योति  उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जाएगा।

इसके अंतर्गत योजना के प्रथम चरण में पूर्वी चंपारण जिले के 13,167 उपभोक्ताओं के घरों पर निःशुल्क सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे, जिससे उन्हें स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा उपलब्ध होगी तथा बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी। यह योजना राज्य में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर मोतिहारी स्थित राजेंद्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी श्री मुकेश कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव, मोतिहारी विधायक श्री प्रमोद कुमार, हरसिद्धि विधायक श्री कृष्णनंदन पासवान, मधुबन विधायक श्री राणा रणधीर, पीपरा विधायक श्री श्याम बाबू प्रसाद यादव, गोविंदगंज विधायक श्री राजू तिवारी, चिरैया विधायक श्री लालबाबू प्रसाद गुप्ता, कल्याणपुर विधायक श्री सचिन्द्र प्रसाद सिंह  उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्युत विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता (विद्युत आपूर्ति अंचल, मोतिहारी), श्री राकेश रौशन,अधीक्षण अभियंता (ट्रांसमिशन),श्री वरुण कुमार सहित विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता (EEE), सहायक विद्युत अभियंता (AEE), कनीय विद्युत अभियंता (JEE) तथा लगभग 100 लाभुकों ने भाग लिया।

वक्ताओं ने कहा कि यह योजना नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को बिजली व्यय में राहत प्रदान करेगी तथा पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी l
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Energy Department, Bihar

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पूर्वी चंपारण के 13,167 उपभोक्ताओं को मिलेगा निःशुल्क सोलर पैनल प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा संचालित यूएलए (ULA) परियोजना का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस महत्वाकांक्षी योजना पर लगभग 1,512 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसके तहत राज्य के 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जाएगा। इसके अंतर्गत योजना के प्रथम चरण में पूर्वी चंपारण जिले के 13,167 उपभोक्ताओं के घरों पर निःशुल्क सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे, जिससे उन्हें स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा उपलब्ध होगी तथा बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी। यह योजना राज्य में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर मोतिहारी स्थित राजेंद्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी श्री मुकेश कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव, मोतिहारी विधायक श्री प्रमोद कुमार, हरसिद्धि विधायक श्री कृष्णनंदन पासवान, मधुबन विधायक श्री राणा रणधीर, पीपरा विधायक श्री श्याम बाबू प्रसाद यादव, गोविंदगंज विधायक श्री राजू तिवारी, चिरैया विधायक श्री लालबाबू प्रसाद गुप्ता, कल्याणपुर विधायक श्री सचिन्द्र प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्युत विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता (विद्युत आपूर्ति अंचल, मोतिहारी), श्री राकेश रौशन,अधीक्षण अभियंता (ट्रांसमिशन),श्री वरुण कुमार सहित विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता (EEE), सहायक विद्युत अभियंता (AEE), कनीय विद्युत अभियंता (JEE) तथा लगभग 100 लाभुकों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह योजना नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को बिजली व्यय में राहत प्रदान करेगी तथा पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी l Information & Public Relations Department, Government of Bihar Energy Department, Bihar

East Champaran, Bihar | Jun 15, 2026