चांदपुर: चांदपुर में समाजवादी आंदोलन पार्टी ने समान शिक्षा नीति लागू करने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बिजनौर में सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे चांदपुर में समाजवादी आंदोलन पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। पार्टी ने देश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और अभिभावकों के मानसिक आर्थिक शोषण को रोकने की मांग की ज्ञापन में पूरे देश में समान शिक्षा नीति लागू करने की भी मांग ली गई है।