कल्पा उपमंडल में सेब परिवहन शुल्क निर्धारण पर 11 अगस्त को बैठक
Bushahr Today TV
रिकांगपिओ/किन्नौर। जनजातीय जिला किन्नौर के कल्पा उपमंडल में सेब फलों के परिवहन शुल्क को किलोग्राम/टन के आधार पर तय करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक 11 अगस्त को सायं 4 बजे उपायुक्त किन्नौर के सम्मेलन कक्ष में होगी।
उप-मंडलाधिकारी कल्पा प्रवीण कुमार भारद्वाज ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
यह बैठक 4 अगस्त को हुई प्रारंभिक बैठक के बाद आयोजित की जा रही है। पिछली बैठक में परिवहन शुल्क निर्धारण पर सामूहिक निर्णय लिया गया था।
उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। इसमें उप निदेशक बागवानी किन्नौर भी शामिल होंगे। कल्पा उपमंडल के सभी जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति के सदस्यों भी आमंत्रित किए गए हैं तथा पंचायत प्रधानों, ट्रक ऑपरेटर यूनियन और पिक-अप ऑपरेटर यूनियन को भी बुलाया गया है।
फॉरवर्डिंग एजेंटों और प्रगतिशील सेब उत्पादकों को भी बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। उन्हें अपने बहुमूल्य सुझावों के साथ आने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सेब के परिवहन शुल्क को तर्कसंगत बनाना है, किलोग्राम या टन के आधार पर शुल्क तय करने पर विचार किया जाएगा। इससे सेफ उत्पादकों और ट्रांसपोर्टरों दोनों को लाभ होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होगा।