अंबाह: नगरपालिका प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मुख्य बाजार से चौथे दिन भी अतिक्रमण हटाया
Ambah, Morena | Dec 28, 2024 नगर में लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने और सुगम आवागमन मुहैया कराने के लिए चौथे दिन भी आज नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस बल के साथ सीएमओ शारिब कौसर के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया , जिसमें पालिका की टीम जेसीबी और ट्रैक्टर के साथ नगर के सदर बाजार में पहुंची। अतिक्रमण को हटाया गया।